Accident in Begusarai: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, 2 घरों का चिराग बुझा, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी कार

Accident in Begusarai: सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. चार लोग सवार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Accident in Begusarai: बेगूसराय के बछवारा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. हादसे में दो युवक की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा स्थित एनएच 28 का है. मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी आशीष कुमार और मुजफ्फरपुर के रहने वाले रवि कुमार के रूप में की गई है. घायलों की पहचान वैशाली जिले के राहुल कुमार और धनबाद के निरंजन सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, राहुल की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. 

बैंक से काम खत्म कर लौट रहे थे सभी

हादसे में शामिल चारों युवक दोस्त थे. सभी समस्तीपुर स्थित जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. बैंक का काम खत्म कर वे अपनी कार से बेगूसराय वापस लौट रहे थे. इस दौरान फतेहा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में आशीष और रवि की मौके पर ही मौत हो गई.

ALSO READ: Expressway News: इस एक्सप्रेसवे से चमकेगी बिहार के इन जिलों की किस्मत, बड़े शहरों में आना जाना होगा आसान

दो लोगों की मौके पर मौत

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने हादसे की जानकारी बछवारा थाना को दी. सूचना मिलने के बाद बछवारा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं अन्य दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चार दिन पहले भी बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला. एक अज्ञात गाड़ी की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क किनारे रखे गैस पाइप पर जा गिरा. इससे उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव का था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >