जहानाबाद. जिले के कई इलाकों में दोपहर में अचानक से तेज बारिश हुई. इस बीच कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी खबर है. जिले के घोसी प्रखंड स्थित घोसी बाजार में समोसा जलेबी की दुकान के छज्जा के ऊपर ठनका गिरा. जिसकी की वजह से छज्जा होटल के ऊपर लगे करकट पर गिर गया. छज्जा और करकट दोनों होटल के नीचे बैठे पांच लोगों पर गिरा, जिसमें होटल संचालक और वहां काम करने वाले एक कारीगर को गंभीर चोट आई हैं. वहीं घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हैं, जिनका इलाज घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है.
जहानाबाद में होटल के छज्जे पर गिरा ठनका, नीचे बैठे 5 लोग घायल

जहानाबाद में होटल के छज्जे पर गिरा ठनका, नीचे बैठे 5 लोग घायल
Copied link
छज्जा और करकट दोनों होटल के नीचे बैठे पांच लोगों पर गिरा, जिसमें होटल संचालक और वहां काम करने वाले एक कारीगर को गंभीर चोट आई हैं. वहीं घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हैं, जिनका इलाज घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है.