Festival Special Train: त्योहारों की शुरुआत से पहले बिहार आने वाले यात्रियों को राहत दी गई है. पूर्व मध्य रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें अक्टूबर महीने से चलेंगी और नवंबर तक इसका परिचालन किया जाएगा. त्योहारों के दौरान बिहार आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
स्पेशल ट्रेनों के नाम और टाइम टेबल
- चंडीगढ़-पटना (गाड़ी नंबर- 04511/04512)- यह ट्रेन हर गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी. 1 अक्टूबर से 27 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा.
- फिरोजपुर कैंट-पटना (गाड़ी नंबर- 04615/04616)- यह ट्रेन हर मंगलवार और बुधवार को चलेगी. 6 अक्टूबर से 25 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा.
- आनंद विहार-जोगबनी (गाड़ी नंबर- 04007/04008)- यह ट्रेन हर शनिवार और रविवार को चलेगी. 10 अक्टूबर से 18 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा.
- आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (गाड़ी नंबर- 04027/04028)- यह ट्रेन हर मंगलवार, शुक्रवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी. 13 अक्टूबर से 25 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा.
- दिल्ली-सीतामढ़ी (गाड़ी नंबर- 04009/04010)- यह ट्रेन हर गुरुवार और शनिवार को चलेगी. 15 अक्टूबर से 21 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा.
- आनंद विहार-लौकहा बाजार (गाड़ी नंबर- 04009/04010)- यह ट्रेन हर दिन चलेगी. 16 सितंबर से 30 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा.
- मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश (गाड़ी नंबर- 04313/04314)- यह ट्रेन हर रविवार और सोमवार को चलेगी. 4 अक्टूबर से 30 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा.
- आनंद विहार-पाटलिपुत्र (गाड़ी नंबर- 04095/04095)- यह ट्रेन हर रोज चलेगी. 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक इस ट्रेन का परिचालन होगा.
सामान्य ट्रेनों में टिकटें हुईं फुल
दिवाली और छठ के मौके पर लाखों की संख्या में प्रवासी बिहार आते हैं. पिछले दिनों ही खबर सामने आई थी कि सामान्य ट्रेनों में टिकटें फुल हो गईं हैं. इसके साथ ही कई ट्रेनों के लिए टिकट वेटिंग में चला जा रहा है. ऐसे में लोग स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की ही उम्मीद लगाए हुए थे. 8 स्पेशल ट्रेनों के चलने से लाखों लोगों को राहत मिल सकेगी. ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिलने की संभावना है.
बिहार-हरियाणा के बीच सीधी बस सेवा
त्योहारों को देखते हुए सिर्फ रेलवे नहीं बिहार ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से भी पहल किए जा रहे हैं. बिहार और हरियाणा के बीच सीधी बस सेवा की शुरुआत होने वाली है. इस बस के परिचालन से दिल्ली एनसीआर से बिहार आने वाले लोगों को भी राहत मिल सकेगी. इसके अलावा भी दूसरे राज्यों से बिहार के लिए बस चलाने की प्लानिंग सरकार ने की है.
Also Read: बिहार कांग्रेस के 32 नेताओं के खिलाफ एक्शन, पार्टी से शो कॉज नोटिस जारी, जानिए मामला
