पटना: जानीपुर थाना के आठ पुलिसकर्मियों का बढ़ा कद, एएसआइ से पुलिस अवर निरीक्षक बने

जानीपुर थाना में 8 सहायक अवर निरीक्षकों को दारोगा पद पर पदोन्नति मिली है. नई जिम्मेदारी के लिए उत्साहित पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है. जानें कौन-कौन हुए प्रोन्नत.

Janipur Police Promotion : बिहार पुलिस में हुई प्रोन्नति के तहत जानीपुर थाना में तैनात आठ सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा के पद पर पदोन्नति मिली है. प्रोन्नति की सूचना मिलते ही थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच खुशी का माहौल बन गया.

इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति

नवप्रोन्नत पुलिस अवर निरीक्षकों में मिथलेश कुमार साह, शिशिर कुमार पाठक, अरुण लाल, बसंत कुमार, संजय पासवान, पंकज कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह शामिल हैं. सहकर्मियों ने सभी को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

राज्य में बड़ी संख्या में एएसआइ हुए प्रोन्नत

बताया गया कि बिहार पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक से पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है. इसी क्रम में जानीपुर थाना में पदस्थापित इन आठ पुलिसकर्मियों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है. राज्य में करीब 6800 सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दिये जाने की जानकारी है.

नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह

प्रोन्नति के बाद पुलिसकर्मियों में उत्साह है. सहकर्मियों का कहना है कि पदोन्नति से पुलिस पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे नई जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >