संजय मिश्रा समेत बिहार की 4 हस्तियों को आज मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, गुजरात में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

National Film Award Winners: गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में मंगलवार को 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई फिल्मी सितारों को सम्मानित करेंगी. बिहार के लिए यह कार्यक्रम इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि राज्य के 4 हस्तियों के नाम विनर्स लिस्ट में शामिल हैं.

National Film Award Winners: बिहार से जुड़े चार फिल्मी सितारों के लिए आज का दिन खास माना जा रहा है. पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले अभिनेता संजय मिश्रा, इतिहास को फिल्मी पर्दे पर जीवंत करने वाले फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, प्रोड्यूसर मीनती मिश्रा और सिनेमा की बारीकियों को शब्दों में पिरोने वाले फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव, इन चारों को आज 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

गुजरात में द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साल 2024 के लिए घोषित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगी. सिनेमा के चार अलग-अलग क्षेत्रों में बिहार से जुड़े इन चारों हस्तियों के साथ-साथ बिहार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

संजय मिश्रा का पहला नेशनल अवॉर्ड

करीब 30 सालों के लंबे फिल्मी करियर में अलग-अलग किरदारों को अपने खास अभिनय से यादगार बनाने वाले संजय मिश्रा के लिए यह पुरस्कार बेहद खास है. फिल्म 'भक्षक' में भास्कर सिन्हा के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा. उन्हें इस श्रेणी में रजत कमल से सम्मानित किया जाएगा. कॉमेडी से लेकर इमोशनल और गंभीर भूमिकाओं तक संजय मिश्रा ने कई तरह के किरदार निभाए हैं.

'काकोरी' के लिए कमलेश और मीनती को राष्ट्रीय सम्मान

गोपालगंज के हथुआ प्रखंड के सिंगहा गांव से जुड़े निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा और निर्माता मीनती मिश्रा की फिल्म 'काकोरी' को ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्म की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म 1925 के चर्चित काकोरी रेल एक्शन की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है.

बताया जाता है कि इस फिल्म को तैयार करने के लिए ऐतिहासिक दस्तावेजों, पुरानी किताबों और अखबारों के साथ इतिहासकारों से भी जानकारियां इकट्ठा की गई थी. फिल्म के लिए कमलेश कुमार मिश्रा और मीनती मिश्रा को रजत कमल और निर्धारित नकद पुरस्कार मिलेगा.

मुजफ्फरपुर के संजीव श्रीवास्तव भी होंगे सम्मानित

सिनेमा को सिर्फ पर्दे पर देखने के बजाय उसकी गहराई और कला को शब्द देने वाले संजीव श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक (हिंदी) का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की आधिकारिक लिस्ट में उन्हें इस श्रेणी का एकमात्र विजेता घोषित किया गया है.

मुजफ्फरपुर से जुड़े संजीव श्रीवास्तव लंबे समय से जर्नलिज्म और फिल्म राइटिंग में एक्टिव हैं. उनका पैतृक गांव बिहार के सीतामढ़ी में है और वे काफी लंबे समय से मीडिया की दुनिया में काम कर रहे हैं. उन्हें स्वर्ण कमल और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

Also Read: Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >