Bihar IAS Transfer: 2010 बैच के अधिकारी और बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके साथ ही 2011 बैच के अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं. निलेश रामचंद्र देवरे को नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई.
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
इस तरह से रातों रात कुल 16 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया. सामान्य प्रशासन विभाग ने इन सभी 16 अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्ति को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है. जानकारी के मुताबिक, सभी को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का आदेश दिया गया है.
पवन कुमार सिन्हा को मिली उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, नवल किशोर चौधरी को पटना के बिहार राज्य संचारण कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव नवदीप शुक्ला बने, उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी पवन कुमार सिन्हा को, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौरभ जोरवाल को और राजस्व परिषद का सचिव कुमार मंगलम को बनाया गया है.
इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां
साथ ही बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी प्रशांत कुमार सीएच को मिली, बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल राज और पटना के राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक स्पर्श गुप्ता बनाए गए हैं.
वित्त विभाग के संयुक्त सचिव श्रेष्ठ अनुपम को, पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव अभिषेक पलासिया को, पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह को, प्राथमिक शिक्षा बिहार के निदेशक कुमार निशांत विवेक को और जीविका (ग्रामीण विकास विभाग) के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में अनन्या सिंह को जिम्मेदारी दी गई. अनन्या सिंह को आयुक्त मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
Also Read: बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 KMPH की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की संभावना
