आपसी विवाद में बेटे ने बम मारकर पिता को मार डाला

चकाई/सरौन (जमुई) : चकाई प्रखंड के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र की कियाजोरी पंचायत निवासी 45 वर्षीय चोड़ी यादव की हत्या सोमवार शाम उसके बेटे प्रमोद यादव ने आपसी विवाद में बम मारकर कर दी. पिता मवेशी लेकर वापस घर लौट रहा था़ इसी दौरान घर से सौ मीटर की दूरी पर घात लगाये बेटे प्रमोद यादव […]

चकाई/सरौन (जमुई) : चकाई प्रखंड के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र की कियाजोरी पंचायत निवासी 45 वर्षीय चोड़ी यादव की हत्या सोमवार शाम उसके बेटे प्रमोद यादव ने आपसी विवाद में बम मारकर कर दी. पिता मवेशी लेकर वापस घर लौट रहा था़ इसी दौरान घर से सौ मीटर की दूरी पर घात लगाये बेटे प्रमोद यादव ने पीछे से बम से हमला कर दिया.

इससे चोड़ी यादव की मौत घटनास्थल पर मौत हो गयी़ इसके बाद आरोपित पिता फरार हो गया़ घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी़ प्रमोद चोड़ी यादव का बड़ा पुत्र है. चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बेटे ने ही पिता की हत्या कर दी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >