विनायक व संदीप ने कई छात्राओं को बनाया है शिकार

पटना : 24 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार की सुबह आरोपित विनायक सिंह व संदीप मुखिया को वापस फुलवारी जेल भेज दिया गया. एसएसपी के नेतृत्व में पहुंची तीन थानों की टीम ने पूरी रात दोनों आरोपितों से कड़ी पूछताछ की. उन्होंने अपने कुछ और दोस्तों के नाम बताये, जो उनके […]

पटना : 24 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार की सुबह आरोपित विनायक सिंह व संदीप मुखिया को वापस फुलवारी जेल भेज दिया गया. एसएसपी के नेतृत्व में पहुंची तीन थानों की टीम ने पूरी रात दोनों आरोपितों से कड़ी पूछताछ की. उन्होंने अपने कुछ और दोस्तों के नाम बताये, जो उनके इस घिनौने हरकत में साथ देते थे. शहर की कई लड़कियों के साथ इन्होंने रेप की बात स्वीकार की है. लेकिन, इनकी डर की वजह से लड़कियों ने पुलिस के सामने अपना मुंह तक नहीं खोला.

पढ़ाई करने आयी छात्राओं को बनाते थे निशाना : पुलिस को दिये बयान में विनायक ने बताया कि बीबीए की छात्रा को वह पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित कमरे पर दो दिन तक रखने की योजना बनायी थी. लेकिन, मकान मालिक के आने के बाद इरादा बदल दिया. उसने बताया कि पटना में रह कर पढ़ाई करने के लिए आयी दूसरे जिलों की छात्राओं को भी वह निशाना बनाता था.
इसमें कुश व विकास अहम भूमिका निभाते थे. पैसा का लालच देकर कुश छात्राओं को विनायक व संदीप के पास लाता था, फिर झांसा देकर ये लड़कियों के साथ रेप की घटना को अंजाम देते थे. विरोध
करने पर छात्राओं को धमकी देकर मुंह बंद करा देते थे. पिछले दो सालों में दर्जनों लड़कियों को ये दोनों धमकी दे चुके हैं.
जेल जाते समय फफक-फफक कर रो पड़ा विनायक, बोला-नशे
में हो गयी गलती पैसे का लालच देकर कुश छात्राओं को विनायक सिंह और संदीप मुखिया के पास लाता था ड़कियों को भी खिलाते थे नशे की दवाएं
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बताया
कि बोरिंग रोड स्थित टीपी मेडिकल दुकान पर थोक के भाव से नशीली दवाएं खरीदते थे. जीवी मॉल में संचालित हैंगऑउट रेस्टोरेंट में इंट्री से पहले वह नशीली दवाओं का सेवन करते थे फिर पार्टी करने जाते थे. इतना ही नहीं रेस्टोरेंट में आयी लड़कियों को वह नशीली दवाओं का सेवन कराते थे. उसने बताया कि बोरिंग रोड में नशे से लेकर सभी आपत्तिजनक सामग्री मिलती है.
ड़ी सजा दिलाने की तैयारी में जुटी पुलिस रिमांड अवधि जब पूरी हो गयी, तो विनायक ने थाने में रोना शुरू कर दिया. अपनी गलती मानते हुए कहा कि नशे की हालत में उसने छात्रा से बलात्कार किया. वीडियो बना रहा संदीप भी नशे का सेवन किया था. इधर, पुलिस बरामद कार व मोबाइल फोन को एफएसएल विभाग को जांच के लिए भेज दिया. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कई तरह का खुलासा करेगी. पुलिस स्पीडी ट्रायल कर आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी में जुट गयी है.
एसएसपी के नेतृत्व में कई जगहों पर छापेमारी
शहर में लूट व बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के बाद एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी की. पाटलिपुत्र व बोरिंग रोड इलाके के ठिकानों से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की जा रही है. वहीं, टीपी दवा दुकान के संचालक व उनकी पत्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया.
क्या कहती हैं थाना प्रभारी
पुलिस के सामने आरोपितों ने अपना गुनाह कबूल लिया और बलात्कार की बात स्वीकार की. नशे की गोलियां खाकर वह लड़कियों के साथ पार्टी मनाने जाते थे. मेडिकल, ब्लड सैंपल व एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कई और खुलासे करेगी.
आरती जायसवाल, महिला थाना प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >