रिटायर निबंधन अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या

मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की ज्ञानलोक गली में सेवानिवृत्त सहायक निबंधन महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा और उनकी पत्नी रेणु शर्मा की अपराधियों ने उनके मकान में हत्या कर दी. ब्रह्मपुरा थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हुए इस दोहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गयी. बुधवार की सुबह पति-पत्नी की हत्या […]

मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की ज्ञानलोक गली में सेवानिवृत्त सहायक निबंधन महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा और उनकी पत्नी रेणु शर्मा की अपराधियों ने उनके मकान में हत्या कर दी. ब्रह्मपुरा थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हुए इस दोहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गयी. बुधवार की सुबह पति-पत्नी की हत्या का खुलासा हुआ. दोनों के सिर पर हथौड़ी, रॉड या किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था.

अजय कुमार शर्मा का शव बेड पर था, जबकि उनकी पत्नी का शव दूसरे कमरे की ओर जाने वाले गलियारे में पड़ा हुआ था. मृत दंपती मुजफ्फरपुर में तैनात उप विकास आयुक्त उज्ज्वल कुमार सिंह के रिश्तेदार थे. बदमाशों ने उनके घर से महत्वपूर्ण कागजात, जेवरात, स्कूटी सहित अन्य कई सामान भी लेकर भाग गये.
दोपहर बाद कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा हाइस्कूल के पास से लावारिस अवस्था में स्कूटी को बरामद किया गया. इसकी सूचना पर एसएसपी जयंत कांत, सिटी एसपी पीके मंडल, एसडीओ पूर्वी डॉ कुंदन कुमार, स्पेशल ब्रांच की टीम सहित कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. एफएसएल की टीम ने मौके से कई नमूने एकत्रित किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >