छात्र के हत्यारों को गिरफ्तार करने में पुलिस रही नाकाम

दानापुर : एक दिन बाद भी छात्र चंदू हत्या मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही. मृतक के भाई सुनील ने स्थानीय थाना में सुल्तानपुर निवासी अरविंद सिन्हा के पुत्र प्रिंस कुमार समेत तीन को नामजद आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि प्रिंस का मंगलवार को […]

दानापुर : एक दिन बाद भी छात्र चंदू हत्या मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही. मृतक के भाई सुनील ने स्थानीय थाना में सुल्तानपुर निवासी अरविंद सिन्हा के पुत्र प्रिंस कुमार समेत तीन को नामजद आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया है.

बताया जाता है कि प्रिंस का मंगलवार को दिन में चंदू से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसी बात को लेकर प्रिंस अपने दो दोस्तों के साथ देर शाम को चंदू को घर के पास गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया था. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है.
बता दें कि मंगलवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने सुल्तानपुर देवी चौड़ा गली निवासी अशोक राय के 17 वर्षीय पुत्र चंदू को गोली मारकर कर दी थी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक के भाई सुनील के बयान पर अरविंद के पुत्र प्रिंस समेत तीन युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. नामजद आरोपित फरार है.
पुलिस कर रही छापेमारी
पटना सिटी. खाजेकलां थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट मुहल्ला निवासी ऑटो चालक सुनील राय व परिजनों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. दरअसल मामला यह है कि सुनील व परिजनों पर दहेज के लिए पत्नी पूजा देवी (25) की गला रेत हत्या करने व लाश को गंगा में ठिकाना लगाने के मामले में मृतका के पिता जहानाबाद निवासी पिता सुरेश प्रसाद की ओर से दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष सनोवर खां ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. फिलहाल आरोपित फरार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >