पढ़ाई की आड़ में करते थे शराब बिक्री और मोबाइल स्नैचिंग

पटना : पटना में बाहर से पढ़ाई के नाम पर रहने वाले छात्र शराब के धंधे में लग गये हैं. अय्याशी के लिए पैसों की जरूरत ने इनको शराब तस्कर व मोबाइल स्नैचर बना दिया है. श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने तीन छात्रों कन्हैया, दीपक कुमार व अभिजीत कुमार को 57 बोतल विदेशी शराब के साथ […]

पटना : पटना में बाहर से पढ़ाई के नाम पर रहने वाले छात्र शराब के धंधे में लग गये हैं. अय्याशी के लिए पैसों की जरूरत ने इनको शराब तस्कर व मोबाइल स्नैचर बना दिया है. श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने तीन छात्रों कन्हैया, दीपक कुमार व अभिजीत कुमार को 57 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये छात्रों ने पुलिस को बताया कि ये लोग बिहार के बाहर से शराब की बोतलें लाते हैं और उसे दोगुना कीमतों पर बिक्री करते हैं.

मनेर में छापेमारी कर दो मोबाइल स्नैचरों को पकड़ा : पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने मनेर के ताजपुर इलाके में छापेमारी की और दो मोबाइल स्नैचर इशू व चिंटू को उनके घर से पकड़ लिया. इसके साथ ही उन लोगों के पास से छीना गया एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया.
आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
पटना. कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ पुल के नीचे मारपीट के बाद चाकूबाजी की घटना में मो फिरोज घायल हो गया. उसके अपने ही साथी हर्षित ने जांघ व चाकू से हमला बोल दिया. घटना गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे की है. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हर्षित की पिटाई कर दी.
इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. फिरोज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां दोपहर पांच बजे इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे छोड़ दिया. आरोपित हर्षित अशोक नगर, जबकि फिरोज पोस्टल पार्क का रहने वाला है. मारपीट में घायल हर्षित को भी बाद में पुलिस ने राजेंद्र नगर नेत्रालय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद दोपहर दो बजे पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना लायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >