पटना सिटी : बाइपास थाना के रानीपुर पैजाबा में 17 नवंबर को मारे गये युवक रवि की हत्या के चौथे दिन हत्या में आरोपित आठ नामजद में एक ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. हालांकि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है, पुलिस ने कुर्की जब्ती के लिए भी न्यायालय में आवेदन दिया है.
रवि हत्याकांड : मुख्य आरोपित नौलखा ने किया सरेंडर
पटना सिटी : बाइपास थाना के रानीपुर पैजाबा में 17 नवंबर को मारे गये युवक रवि की हत्या के चौथे दिन हत्या में आरोपित आठ नामजद में एक ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. हालांकि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है, पुलिस ने कुर्की जब्ती के लिए […]

गोली मार हत्या करने के मुख्य आरोपित नौलखा ने आत्मसमर्पण किया है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. बेटे की हत्या से मर्माहत मां व पूर्व पार्षद गीता देवी बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक से मिलीं.
हत्या में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने व पति देवेंद्र सिंह को सुरक्षा देने की गुहार लगायी. परिजनों की मानें तो वरीय पुलिस अधीक्षक ने बाइपास थाना पुलिस को निर्देश दिया. वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलने गये परिजनों में दादी देवयंती देवी, कुसुम देवी, चाचा संजीत कुमार, पप्पू यादव के साथ परिवार के अन्य शामिल थे.