ऑर्केस्ट्रा में अंधाधुंध फायरिंग गोेली लगने से बच्चे की मौत

गया : शहर के वार्ड नंबर 46 के गोपी बिगहा गांव में सोमवार की रात ऑर्केस्ट्रा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गयी, जिसमें गोली लगने से गोपी बिगहा के आठवीं कक्षा के छात्र को गोली लग गयी और उसकी मौत हो गयी. मृतक चनारिक यादव का 12 वर्षीय बेटा प्रेम राज है. मेडिकल थानाध्यक्ष फहीम […]

गया : शहर के वार्ड नंबर 46 के गोपी बिगहा गांव में सोमवार की रात ऑर्केस्ट्रा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गयी, जिसमें गोली लगने से गोपी बिगहा के आठवीं कक्षा के छात्र को गोली लग गयी और उसकी मौत हो गयी. मृतक चनारिक यादव का 12 वर्षीय बेटा प्रेम राज है.

मेडिकल थानाध्यक्ष फहीम आजाद ने बताया कि घटनास्थल से कई खोखे, विदेशी शराब की बोतलें व आरोपित रवि यादव के घर से राइफल जब्त की गयी है. इसके साथ ही घटनास्थल के पास से कई बाइकें, कार व ऑटो भी जब्त किये गये हैं. लोगों ने बताया है कि आरोपित इन गाड़ियों का इस्तेमाल शराब ढोने में करते थे. मृतक के परिजन के बयान पर केस दर्ज किया गया है.
शराब की बोतलें, कारतूस व असलहा जब्त
सूचना पर देर रात पहुंची मेडिकल थाने की पुलिस ने प्रोग्राम स्थल से कई खोखे व असलहे के साथ विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद की. पुलिस ने घटनास्थल से एक कार, ऑटो व कई बाइकें भी जब्त की हैं. आशंका व्यक्त की जा रही है कि शराब ढोने का काम इन्हीं गाड़ियों से किया जाता था. ऑटो के ऊपर भी खून लगे दिखे. आक्रोशित लोगों ने शराब धंधेबाजों की दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >