सीमा विवाद में उलझा गोलीकांड

पटना : वैशाली गोलंबर पर शुक्रवार के अहले सुबह चेन लूटने के दौरान अपराधियों की गोली का शिकार बनी महिला रागिनी कुमार के साथ हुई घटना के मामले में कदमकुआं व कंकड़बाग थाना पुलिस आमने-सामने आ गयी. दोनों थानों के बीच सीमा विवाद का मामला गहरा गया. परिजनों का यहां तक आरोप है कि कदमकुआं […]

पटना : वैशाली गोलंबर पर शुक्रवार के अहले सुबह चेन लूटने के दौरान अपराधियों की गोली का शिकार बनी महिला रागिनी कुमार के साथ हुई घटना के मामले में कदमकुआं व कंकड़बाग थाना पुलिस आमने-सामने आ गयी. दोनों थानों के बीच सीमा विवाद का मामला गहरा गया. परिजनों का यहां तक आरोप है कि कदमकुआं थाना पुलिस ने उनके दिये गये आवेदन को फेंक दिया.

अंत में एसएसपी गरिमा मलिक की पहल पर कदमकुआं थाने में घटना के 36 घंटे बाद महिला का बयान लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. एसएसपी ने प्राथमिकी दर्ज किये जाने की पुष्टि की है. इधर,सीमा विवाद के मसले को लेकर एसएसपी गरिमा मलिक ने जांच के आदेश दिये हैं.
रागिनी के पति अमित ने बताया कि शनिवार की शाम तक उनकी पत्नी का बयान पुलिस द्वारा नहीं लिया गया और न ही प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं. कदमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर पर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे रागिनी कुमारी (38) नाम की एक महिला को चेन लूटने के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >