बाइक से जा रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

पटना सिटी : बाइपास थाना के मरचा मरची गांव के पास घात लगाकर दो की संख्या में रहे बदमाशों ने बुधवार को युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया है.मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को पीएमसीएच ले गयी.घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मरची गांव निवासी पृथ्वी सिंह का […]

पटना सिटी : बाइपास थाना के मरचा मरची गांव के पास घात लगाकर दो की संख्या में रहे बदमाशों ने बुधवार को युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया है.मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को पीएमसीएच ले गयी.घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मरची गांव निवासी पृथ्वी सिंह का 38 वर्षीय पुत्र उपेंद्र सिंह बाइक से घर लौट रहा था कि बदमाशों ने गर्दन के पास गोली मार दी.

जख्मी होकर वह सड़क पर गिर गया. बदमाश उसको मरा समझकर वहां से फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मामला स्पष्ट नहीं है किस वजह से बदमाशों ने गोली मारी है. अभी वह बेहोशी की अवस्था में है. जख्मी के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. फिलहाल मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.
एम्स को प्लास्टिक व कचरा मुक्त बनाने का लिया गया शपथ
फुलवारीशरीफ.एम्स के अधीक्षक डाॅ सीएम सिंह ने कहा कि एम्स परिसर को प्लास्टिक व कचरे से मुक्त बनाने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है. इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा.अधीक्षक ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी.बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाना है.
अधीक्षक ने कहा कि केवल सफाई कर्मियों पर ही स्वच्छता की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के सारे लोगों की ड्यूटी है.चिकित्सा अधीक्षक डॉ सीएम सिंह ने लोगों से अनुरोध किया है कि अपने घरों, कार्यालयों व कार्यस्थलों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से मुक्त करें.उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ योगेश ने लोगों से अपील की कि खरीदारी के लिए बाहर जाते समय कपड़े अथवा जूट के बैग का इस्तेमाल करें.
पानी पीने के लिए धातु अथवा मिट्टी के ग्लास का इस्तेमाल करें.इस अभियान में एम्स पटना के छात्रों, फैकल्टी सदस्य, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.इसके बाद सभी ने मिल कर ट्राॅमा सेंटर के सामने के मैदान की सफाई की.सभी जगह से प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसे उचित प्रबंधन के लिए भेज दिया.इस मौके पर डॉ नीरज, डॉ अमरजीत, डॉ कमलेश, रवि,श्वेता, राजीव,कुणाल आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >