बदमाशों ने 10 लाख का स्टेशनरी सामान लूटा

ट्रक पटना से सामान लेकर आ रहा था मोतिहारी मेहसी : चकिया थाना क्षेत्र के हरपुर नाग हॉल्ट के समीप एनएच 28 पर सोमवार देर रात ओझा टोला के पास बदमाशों ने स्टेशनरी सामान से लदे ट्रक को लूट लिया. इस दौरान बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट भी की. जानकारी के अनुसार टाटा 709 […]

ट्रक पटना से सामान लेकर आ रहा था मोतिहारी

मेहसी : चकिया थाना क्षेत्र के हरपुर नाग हॉल्ट के समीप एनएच 28 पर सोमवार देर रात ओझा टोला के पास बदमाशों ने स्टेशनरी सामान से लदे ट्रक को लूट लिया. इस दौरान बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट भी की.
जानकारी के अनुसार टाटा 709 ट्रक के चालक लखन यादव ग्राम इंदोई कोठिया, थाना परस बिगहा जिला जहानाबाद हरपुरनाग स्थित लाइन होटल से खाना खाकर निकला. इसी दौरान बदमाशों ने एक आयशर ट्रक से स्टेशनरी सामान लदे ट्रक को ओवरटेक किया. इसके बाद ओझा टोला गांव के निकट चकिया ओवर फ्लाई से पहले एनएच 28 पर सभी सामान को ट्रक पर अनलोड कर लिया. घटना को अंजाम देकर बदमाश चालक का हाथ पैर बांध ट्रक में रख कर फरार हो गये. सुबह में सूचना पर पहुंची चकिया थाना पुलिस ने ट्रक व चालक को मेहसी थाना को सौंप दिया.
ट्रक चालक ने बताया कि वह आरबीआई गुड्स पाटलिपुत्र कंडस डुमरीकोठी अशोक राजपथ पटना से मोतिहारी हेनरी बाजार के मां जगदंबा ट्रेडर्स के लिए चला था. बताया कि बदमाशों ने खर्च के लिए रखे 10 हजार रुपया व सामान का कागजात भी लूट लिया है. बताया जाता है कि ट्रक पर करीब 10 लाख रुपये से अधिक का सामान लदा था. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि सामान का बिल नहीं होने के कारण ट्रांसपोर्टर व चालक द्वारा अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >