खुसरूपुर : हरदासविघा स्टेशन पर अप झाझा पटना मेमो पैसेंजर ट्रेन से दोपहर तकरीबन बारह बजे ट्रेन से उतरने के दौरान एक उचक्के ने महिला का बटुआ उड़ा दिया. उस महिला द्वारा शोर मचाने वहां मौजूद लोगों उचक्के को पकड़ लिया और धुनाई कर दी. पीड़ित महिला सुलेखा देवी पति सवल कुमार गांव कायमपुर खुसरूपुर निवासी के साथ पटना जा रही थी. बताया जा रहा है पर्स में दो हजार रुपया था. गौरतलब है कि जब भीड़ ने उस चोर की तलाशी ली तो उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ.
उचक्के ने महिला का पर्स उड़ाया,भीड़ ने पकड़ा, पीटा
खुसरूपुर : हरदासविघा स्टेशन पर अप झाझा पटना मेमो पैसेंजर ट्रेन से दोपहर तकरीबन बारह बजे ट्रेन से उतरने के दौरान एक उचक्के ने महिला का बटुआ उड़ा दिया. उस महिला द्वारा शोर मचाने वहां मौजूद लोगों उचक्के को पकड़ लिया और धुनाई कर दी. पीड़ित महिला सुलेखा देवी पति सवल कुमार गांव कायमपुर खुसरूपुर […]

लेकिन महिला का कहना था कि उचक्के ने किसी दूसरे चोर को बटुआ दे दिया और वह बटुआ लेकर फरार हो गया. महिला के पति व भीड़ ने उचक्के को फतुहा जीआरपी पुलिस को सौंप दिया, लेकिन फतुहा जीआरपी ने उचक्के को खुसरूपुर जीआरपी को सौंप दिया. आरोपित की पहचान फतुहा क्षेत्र के संजय पासवान पिता स्व कैलाश पासवान सम्मसपुर जफराबाद नदी थाना निवासी के रूप में हुई है.
खगौल : बदमाशों ने महिला का पर्स छीना
खगौल. बाइक सवार बदमाशों ने कैंट रोड स्थित गड़ीखाना के समीप ऑटो से खगौल आ रही वृद्ध महिला से पर्स छीनकर फरार हो गये. पीड़ित महिला शोर किया तो बदमाश दानापुर स्टेशन की ओर भाग गये. महिला रोते हुए डीआरएम चौराहा पहुंची. वहां मौजूद पुलिस से शिकायत की. थाना क्षेत्र के चरघरवा निवासी एसपी सिन्हा की पत्नी माया सिन्हा ने बताया कि जगदेव पथ से अपना व पति का चश्मा बनवाकर ऑटो से खगौल लौट रही थी.
इसी दौरान गड़ीखाना के पास पहुंचे पर बगल में बैठी लड़की जैसे ही उतरी वैसे ही तेज गति से बाइक पर सवार दो बदमाशों युवक आये मेरा पर्स छीनकर फरार हो गये. उन्होंने बताया कि पर्स में मोबाइल, 1200 रुपये, क्रेडिट कार्ड, दो चश्मा के साथ अन्य दस्तावेज था.
पुलिस महिला से सूचना ले कार्रवाई में जूट गयी है.