जवानों को उड़ाने की साजिश नाकाम, आइडी बम बरामद

लखीसराय : कजरा थाना क्षेत्र के नक्सलग्रस्त पहाड़ हथिया में नक्सलियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पहुंचनेवाले जवानों को उड़ाने की साजिश शुक्रवार को की थी, जिसे सीआरपीएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया. जिले के नक्सलग्रस्त क्षेत्र कजरा के पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसको लेकर […]

लखीसराय : कजरा थाना क्षेत्र के नक्सलग्रस्त पहाड़ हथिया में नक्सलियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पहुंचनेवाले जवानों को उड़ाने की साजिश शुक्रवार को की थी, जिसे सीआरपीएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया. जिले के नक्सलग्रस्त क्षेत्र कजरा के पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसको लेकर नक्सली भी अपनी रणनीति बनाते दिख रहे हैं.

हालांकि नक्सली इस समय सुरक्षा बलों की सक्रियता की वजह से बैकफुट पर हैं. पर शुक्रवार को नक्सलियों ने सर्च अभियान में शामिल जवानों पर हमले की साजिश रची थी. नक्सलियों ने हथिया पहाड़ पर एक आइडी बम लगाकर रखा था. शुक्रवार को सीआरीपएफ के जवानों ने सर्च अभियान के दौरान आइडी बम को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया. सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक आइडी बम की होने की सूचना मिली थी.
लखीसराय में हार्डकोर नक्सली शंकर गिरफ्तार
लखीसराय. एएसपी, अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के नक्सलग्रस्त इलाके में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसके तहत एसटीएफ व कोबरा बटालियन ने पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लठिया कोड़ासी से एक हार्डकोर नक्सली शंकर यादव को गिरफ्तार किया गया है.
वह पीरीबाजार थाना क्षेत्र के ही लहसोरवा गांव निवासी दरोगी यादव का पुत्र है, जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी. इस संबंध में एएसपी अभियान श्री उपाध्याय ने पुष्टि तो की है लेकिन विशेष जानकारी बाद में देने की बात कही है.
औरंगाबाद में तीन नक्सली गिरफ्तार
औरंगाबाद : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने औरंगाबाद के अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार किया है. हालांकि इनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है.
गिरफ्तार नक्सलियों में पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तुरी गांव के राजू यादव उर्फ राजू रंजन यादव, औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के गोलहा टोला घूरनडीह गांव के शिव नंदन यादव उर्फ शिव गुरु व कमलेश यादव शामिल हैं.
शिव नंदन यादव वन बिशुनपुर मिडिल स्कूल में शिक्षक है. एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि तीनों बिहार एवं झारखंड में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं. तीनों नक्सलियों को सूचना पहुंचाने, लेवी वसूलने, नक्सलियों को खाना-पीना व अन्य सामान पहुंचाने व पोस्टर चिपकाने का काम करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >