अंतरराज्यीय ट्रैक्टर लुटेरा गिरोह के तीन शातिर मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ : पटना के जानीपुर थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रैक्टर लूटने वाले गिरोह के तीन शातिर लुटेरों को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है. इस हाइवे लुटेरे गैंग का नेटवर्क बिहार समेत आसपास के कई राज्यों तक फैला हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के लुटेरे दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों और […]

फुलवारीशरीफ : पटना के जानीपुर थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रैक्टर लूटने वाले गिरोह के तीन शातिर लुटेरों को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है. इस हाइवे लुटेरे गैंग का नेटवर्क बिहार समेत आसपास के कई राज्यों तक फैला हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के लुटेरे दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों की लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.

पटना के जानीपुर , फुलवारीशरीफ , बिक्रम , नौबतपुर , बिहटा , मुजफ्फरपुर , वैशाली व सारण समेत अन्य इलाकों में घूम- घूम कर इस गिरोह के सदस्य हाइवे पर ऐसे इलाके में लक्जरी वाहनों पर बैठ कर नजर जमाए रहते हैं. जहां हाइवे से काफी दूर आबादी रहती है वहां पर मौका पाकर वाहनों की लूट कर ड्राइवर को अपनी गाड़ी में बैठाकर दूर ले जाकर दूसरे इलाके में छोड़ देते हैं .
जानीपुर थानेदार निशांत कुमार ने बताया कि पकड़े गये वाहन लुटेरों में मुजफ्फरपुर के अरविंद सहनी , अरुण सहनी और ओम प्रकाश शामिल हैं . तीनों लुटेरे मुजफ्फरपुर से ही गिरफ्तार किये गये हैं. ये लुटेरे पटना के जानीपुर, नौबतपुर , बिक्रम, बिहटा आदि कई इलाकों में लूट की वारदात में शामिल रहे हैं. इससे पहले भी इसी गिरोह के छह लुटेरों को बिक्रम इलाके से हुई लूट में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >