11 लड़कियों का सुराग ढूंढ़ने मेडिकल पहुंची सीबीआई

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह से लापता 11 लड़कियों की जानकारी लेने सीबीआई की टीम मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे एसकेएमसीएच पहुंची. सीबीआई ने अधीक्षक डाॅ सुनील शाही से जानकारी ली. जांच एजेंसी ने बालिका गृह की जिन लड़कियों का इलाज व पाेस्टमार्टम एसकेएमसीएच में किया गया था, उसकी विस्तृत रिपोर्ट ली. अस्पताल के डॉक्टरों […]

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह से लापता 11 लड़कियों की जानकारी लेने सीबीआई की टीम मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे एसकेएमसीएच पहुंची. सीबीआई ने अधीक्षक डाॅ सुनील शाही से जानकारी ली. जांच एजेंसी ने बालिका गृह की जिन लड़कियों का इलाज व पाेस्टमार्टम एसकेएमसीएच में किया गया था, उसकी विस्तृत रिपोर्ट ली. अस्पताल के डॉक्टरों से भी सीबीआई ने इस संबंध में पूछताछ की. करीब तीन घंटे तक सीबीआई

की टीम एसकेएमसीएच में रही. शाम के पांच बजे टीम जांच के बाद लौट गयी. सीबीआई ने बालिका गृह की लड़कियों के इलाज का ब्योरा और दस्तावेज अपने साथ ले गयी. इलाज करने वाले डॉक्टर से पूछा कि लड़की जब अस्पताल में आयी थी, तब उसकी क्या स्थिति थी. उसे बीमार होने के कितने समय बाद भर्ती कराया गया. इसके बाद सीबीआई टीम पोस्टमार्टम हाउस भी गयी और मृत बच्चियों के पोस्टमार्टम के बारे में डॉक्टरों से पूछताछ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >