अगवा कारोबारी की हत्या, दो धराये

मुजफ्फरपुर : गोला रोड के अपहृत तेल कारोबारी छोटन चाैधरी की हत्या कर दी गयी है. छींट भगवतीपुर स्थित मिक्चर फैक्टरी के संचालक राजकुमार पासवान ने करजा के अपराधी निरंजन सिंह के साथ मिल चाकू से गोंदकर वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस को भनक न लगे शव को बोरा में कसकर सिकंदरपुर बांध से […]

मुजफ्फरपुर : गोला रोड के अपहृत तेल कारोबारी छोटन चाैधरी की हत्या कर दी गयी है. छींट भगवतीपुर स्थित मिक्चर फैक्टरी के संचालक राजकुमार पासवान ने करजा के अपराधी निरंजन सिंह के साथ मिल चाकू से गोंदकर वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस को भनक न लगे शव को बोरा में कसकर सिकंदरपुर बांध से बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया.

पुलिस टीम ने हत्याकांड में शामिल फैक्टरी संचालक समेत दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार सुबह आठ बजे से लेकर देर शाम तक बूढ़ी गंडक नदी में एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी रही.
गिरफ्तार हत्यारों के निशानदेही पर पुलिस ने मृतक की मोबाइल, बाइक, सिम, ड्राइविंग लाइसेंस व चाबी बरामद कर लिया है.एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि 10 मई की रात सवा दस बजे गोला रोड स्थित दुकान को बंद करके तेल कारोबारी छोटन चौधरी बकाया वसूली करने के लिए छींट भगवतीपुर स्थित राजकुमार पासवान के मिक्चर फैक्टरी पर गया था.
उस समय कारोबारी के पास सेल के 31 हजार 500 रुपये भी थे. राजकुमार व्यवसायी द्वारा लगातार तगादा करने से आजिज होकर अपराधी निरंजन सिंह को पहले से फैक्टरी पर बुला कर रखा था. छोटन चौधरी के फैक्टरी पर पहुंचते ही दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. शव को बोरा में कस मालवाहक ऑटो में लादकर सिंकरपुर बांध पर काली मंदिर के समीप बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >