मुजफ्फरपुर में मोितहारी की छात्रा से प्रेमी ने किया रेप, सिगरेट से दागा

मुजफ्फरपुर : अपने प्रेमजाल में फंसा कर इंटर की एक छात्रा के साथ वहशी प्रेमी ने केवल इज्जत-आबरू के साथ खिलवाड़ किया, बल्कि विरोध करने पर उसके शरीर को कई जगहों पर सिगरेट से जला दिया. मोतिहारी की रहनेवाली छात्रा ने अहियापुर थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

मुजफ्फरपुर : अपने प्रेमजाल में फंसा कर इंटर की एक छात्रा के साथ वहशी प्रेमी ने केवल इज्जत-आबरू के साथ खिलवाड़ किया, बल्कि विरोध करने पर उसके शरीर को कई जगहों पर सिगरेट से जला दिया. मोतिहारी की रहनेवाली छात्रा ने अहियापुर थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में छात्रा ने बताया है कि दुष्कर्म करने वाला युवक कांटी थानाक्षेत्र के नरसंडा निवासी निशांत कुमार है. मंगलवार की सुबह पांच बजे मोतिहारी से मामा के घर से निशांत जबरन अपने साथियाें के साथ नरसंडा गांव लाया. फिर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया. विरोध करने पर बायीं हाथ पर कई जगह सिगरेट से जला दिया.
साथ ही धमकी दी कि केस करोगी, तो मारी जाओगी. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दी गयी है. निर्देश मिलने पर जीरो प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा को महिला कांस्टेबल के साथ मधुबन थाना भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >