चाकूबाजी में पिता-पुत्र गंभीर, भर्ती

बेतिया : पूर्व विवाद को लेकर चाकूबाजी में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. इन घायलों को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन घायलों में महावीर पंडित की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार नगर के हरिवाटिका चौक राम जानकी मंदिर निवासी महावीर पंडित पुत्र सुभाष […]

बेतिया : पूर्व विवाद को लेकर चाकूबाजी में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. इन घायलों को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन घायलों में महावीर पंडित की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार नगर के हरिवाटिका चौक राम जानकी मंदिर निवासी महावीर पंडित पुत्र सुभाष कुमार दोनों अपने दरवाजे पर बुधवार की सुबह बैठे हुए थे.

तभी आरोप है कि पड़ोसी ने आकर अंधाधुंध चाकू मारकर पिता-पुत्र दोनों को घायल कर दिया. महावीर पंडित को सीना में चाकू लगी है. इससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं सुभाष कुमार को पीठ और हाथ में चाकू लगी है. बताया जाता है कि पड़ोसी से पूर्व विवाद चल रहा था. इसको लेकर पड़ोसी ने पिता-पुत्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >