मोटर चोरी करते दो धराये, पिटाई

मुजफ्फरपुर : बेला थाना क्षेत्र के इमली चौक स्थित बिहार कॉलोनी में गुरुवार की देर रात मोटर चोरी करते दो आरोपितों को भीड़ ने पकड़ लिया. लोगों ने पहले उनकी जमकर पिटाई कर दी. फिर, इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. उनकी पहचान सदर थाना क्षेत्र के […]

मुजफ्फरपुर : बेला थाना क्षेत्र के इमली चौक स्थित बिहार कॉलोनी में गुरुवार की देर रात मोटर चोरी करते दो आरोपितों को भीड़ ने पकड़ लिया. लोगों ने पहले उनकी जमकर पिटाई कर दी. फिर, इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. उनकी पहचान सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता निवासी विशाल कुमार व अभिषेक कुमार के रूप में की गयी है.

शुक्रवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ गृहस्वामी दीपक कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, इमली चौक के बिहार कॉलोनी निवासी दीपक कुमार के घर की चाहरदीवारी फांदकर देर रात दोनों युवक अंदर घुस गये. इसके बाद मोटर पंप चोरी करने का प्रयास कर रहे थे. तभी गृहस्वामी की नींद खुल गयी. उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया.

इस बीच थाने की गश्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच दोनों को गिरफ्तार कर लिया. थानेदार राज कुमार ने बताया कि दोनों शातिर चोर हैं. पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >