साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ाये 99 हजार रुपये

मोतिहारी : साइबर फ्रॉड ने एक व्यक्ति को 99 हजार रुपये की चपत लगायी है. पीड़ित छतौनी थाना के भवानीपुर जिरात निवासी रोहित कुमार ने छतौनी थाना में आवेदन दिया है. आवेदन मिलते ही पुलिस तहकीकात में जुट गयी है. श्री कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को मेरे मोबाइल नंबर 7055337514 पर कॉल आया. […]

मोतिहारी : साइबर फ्रॉड ने एक व्यक्ति को 99 हजार रुपये की चपत लगायी है. पीड़ित छतौनी थाना के भवानीपुर जिरात निवासी रोहित कुमार ने छतौनी थाना में आवेदन दिया है.

आवेदन मिलते ही पुलिस तहकीकात में जुट गयी है. श्री कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को मेरे मोबाइल नंबर 7055337514 पर कॉल आया. मेरा क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने हेतु कार्ड नंबर व ओटीपी दोनों की मांग की गयी. उसके बाद दो क्रमों में 99 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया गया. छतौनी इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमर ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >