मसौढ़ी : गौरीचक थाना के बिनदौली गांव निवासी कमलेश मोची की 28 वर्षीया पत्नी पुतु देवी को उसके पड़ोसी माथुर मोची ने शुक्रवार की शाम गोली मारकर जख्मी कर दिया .जख्मी महिला को पटना स्थित संपतचक में एक निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि जख्मी महिला को पैर में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मसौढ़ी : गौरीचक थाना के बिनदौली गांव निवासी कमलेश मोची की 28 वर्षीया पत्नी पुतु देवी को उसके पड़ोसी माथुर मोची ने शुक्रवार की शाम गोली मारकर जख्मी कर दिया .जख्मी महिला को पटना स्थित संपतचक में एक निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि जख्मी महिला को पैर में गोली लगी है. वह खतरे से बाहर है. इधर, सूचना पाकर मौके पर गौरीचक पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन वह फरार था. घटना का कारण बिजली के टंगे तार को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है.
घटना के विषय में बताया जाता है कि कमलेश मोची व आरोपित माथुर मोची का घर आसपास है. शुक्रवार की शाम घर के आगे टंगे बिजली का तार किसी प्रकार ढीला होकर नीचे लटक गया था. इधर, इसे लेकर माथुर मोची ने कमलेश मोची के घर जाकर तार नीचे कर देने का आरोप लगा गाली-गलौज करने लगा.
देखते -देखते इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी. कमलेश मोची की पत्नी पुतु कुमारी जब अपने पति को बचाने गयी, तो माथुर मोची ने कमर से देसी पिस्तौल निकाल उसे गोली मार दी जो उसके पांव में जा लगी और वह वहीं बेहोश हो गिर पड़ी. थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि आरोपित माथुर मोची फरार है.