दबंगों ने मारपीट कर एक लाख रुपये छीने, केस

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में दबंगो द्वारा मारपीट कर एक लाख रुपया छीनने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में बड़गो गांव निवासी फुलपन मुखिया ने शिकारपुर थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया है. जिसमें गांव के सुरेश मुखिया, जयराम मुखिया, अजय मुखिया सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया […]

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में दबंगो द्वारा मारपीट कर एक लाख रुपया छीनने का मामला प्रकाश में आया है.

मामले में बड़गो गांव निवासी फुलपन मुखिया ने शिकारपुर थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया है. जिसमें गांव के सुरेश मुखिया, जयराम मुखिया, अजय मुखिया सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है.
एफआईआर में बताया है कि वह अपने दरवाजे के समीप मिट्टी भराई कर रहा था ,इसी दौरान उक्त सभी लोग आकर मारपीट करने लगे.मारपीट करते हुए सभी लोग उसके घर में घुस गए.घर में रखा पेटी को तोड़कर उसमें से एक लाख रुपया व एक मंगल सूत्र लेकर चलते बने है.शिकारपुर थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. बहुत जल्द आरोपितो को गिरफ्तार किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >