कांट्रैक्ट विवाद में चाकू से जख्मी ठेकेदार की इलाज के दौरान मौत

बेतिया सदर अस्पताल से पटना रेफर करने के दौरान हुई मौत बेतिया : पेटी कांट्रैक्ट के विवाद में जख्मी ठेकेदार शमीम आलम (32) की मौत सोमवार को हो गयी. घटना पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुर्गिया टोला गांव की है. मामले में बेतिया नगर थाना की पुलिस ने मृतके भाई सद्दाम आलम के […]

बेतिया सदर अस्पताल से पटना रेफर करने के दौरान हुई मौत

बेतिया : पेटी कांट्रैक्ट के विवाद में जख्मी ठेकेदार शमीम आलम (32) की मौत सोमवार को हो गयी. घटना पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुर्गिया टोला गांव की है. मामले में बेतिया नगर थाना की पुलिस ने मृतके भाई सद्दाम आलम के फर्द बयान के आधार पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
मृतक के भाई सद्दाम आलम नगर पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गांव के ही कुछ लोगों से ठेका को लेकर उसके भाई शमीम से विवाद चल रहा था. उसका भाई शमीम आलम पेटी कांट्रैक्ट का काम करता था. बीते शनिवार को वह और उसका भाई दावत खाकर अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान कांट्रेक्ट के विवाद को लेकर मुर्गीया टोला के करमुल्ला साई व पिपरपाती का संजय गुप्ता दोनों को रोक लिये. सद्दाम का आरोप है कि पहले तो इन दोनों ने इसके भाई शमीम पर देसी कट्टा से गोली फायर की, लेकिन गोली किच कर की गयी.
इसके बाद करमुल्लाह व संजय ने इसके भाई शमीम के पेट में चाकू घोंप दी और मौके से फरार हो गये. चाकू लगने से उसका भाई लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गया. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए एमजेके अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया गया. यहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सोमवार को पटना रेफर कर दिया, लेकिन पटना ले जाने के ही दौरान उसकी मौत रास्ते में हो गयी. मृतक के दो पुत्री और एक पुत्री बताए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >