पिस्तौल के बल पर बैंककर्मी से बाइक व रुपये लूटे

दनियावां : शुक्रवार को देर रात फतुहा थाना के भिखुआ गांव के पास फोरलेन पर कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर निजी बैंक कर्मी से बाइक, मोबाइल तथा चार हजार रुपये लूट लिये. इसके बाद उसे मारपीट कर कार से फरार हो गये. पीड़ित ने किसी तरह थाने में पहुंच कर आपबीती बतायी. […]

दनियावां : शुक्रवार को देर रात फतुहा थाना के भिखुआ गांव के पास फोरलेन पर कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर निजी बैंक कर्मी से बाइक, मोबाइल तथा चार हजार रुपये लूट लिये. इसके बाद उसे मारपीट कर कार से फरार हो गये.
पीड़ित ने किसी तरह थाने में पहुंच कर आपबीती बतायी. पुलिस पीड़ित को लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी. बताया जाता है कि वैशाली जिले के महुआ निवासी संतोष कुमार बाढ़ मेें स्थित उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक मेें काम करता है.
शुक्रवार को शाम मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए बाइक द्वारा बाढ़ से अपने घर महुआ जा रहा था कि भिखुआ गांव के पास फोरलेन पर कार सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली. इसके बाद मोबाइल फोन, चार हजार रुपये तथा बाइक लूट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >