मुखिया की पिटाई से लाभुक की मौत

बेनीपट्टी (मधुबनी) : ट्यूशन पढ़ा कर परिवार चलानेवाला तिरपित मिश्र (32) अब दुनिया में नहीं रहा. तिरपति का कसूर सिर्फ इतना था, उसने गांव के मुखिया संतोष पूव्रे से इंदिरा आवास के बारे में जानकारी लेनी चाही थी, पर इसी दौरान ऐसी कुछ बात हुई, जिससे मुखिया ने अपने चार साथियों के साथ मिल कर […]

बेनीपट्टी (मधुबनी) : ट्यूशन पढ़ा कर परिवार चलानेवाला तिरपित मिश्र (32) अब दुनिया में नहीं रहा. तिरपति का कसूर सिर्फ इतना था, उसने गांव के मुखिया संतोष पूव्रे से इंदिरा आवास के बारे में जानकारी लेनी चाही थी, पर इसी दौरान ऐसी कुछ बात हुई, जिससे मुखिया ने अपने चार साथियों के साथ मिल कर तिरपित की डंडों से पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी थी.

18 जून को पहले डीएमसीएच ले जाया गया था, जहां से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया था. वहीं, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मुखिया परिवार समेत फरार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >