किशोर के अपहरण का मामला थाने में दर्ज

बेलागंज : पनारी गांव के एक ग्रामीण के 12 वर्षीय पुत्र के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर अपहृत के पिता ने बेलागंज थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है. मालूम हो कि पनारी गांव के रवींद्र यादव का बेटा गौरव कुमार बुधवार […]

बेलागंज : पनारी गांव के एक ग्रामीण के 12 वर्षीय पुत्र के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर अपहृत के पिता ने बेलागंज थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है. मालूम हो कि पनारी गांव के रवींद्र यादव का बेटा गौरव कुमार बुधवार को अपने चने के खेत में गया था, जहां गांव का ही रजनीकांत महतो उर्फ मंझला का परिवार साग तोड़ रहा था.
जिसे गौरव ने मना किया. साग तोड़ने वालों ने इसकी शिकायत गौरव के घर पर की. रवींद्र ने आवेदन में कहा है कि उसी दिन गौरव ट्यूशन पढ़ने श्रीपुर गया था.
लेकिन, वह लौटकर घर नहीं आया. गौरव की तलाश तमाम परिवार के लोगों और संबंधियों के यहां की. लेकिन, वह नहीं मिला. रवींद्र ने आशंका जतायी है कि इस घटना में दरियापुर के उसकी बेटी के ससुराल वाले भी शामिल हैं. इधर, रजनीकांत उर्फ मंझला के परिजनों ने बताया कि रवींद्र यादव उन्हें फंसाने की साजिश रच रहा है.
आवेदन के आलोक में पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज कर छानबीन में जुटी है. प्रभारी थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि सच्चाई का पता लगाया जा रहा है. रवींद्र ने दरियापुर के अपने समधी सत्येंद्र यादव उर्फ नन्हकु, दामाद पप्पू यादव, दामाद के भाई रंजन यादव के साथ ही रजनीकांत को आरोपित बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >