नशे में धुत मुखिया के दो पुत्र हथियार के साथ गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मोहम्मदपुर- रामजानकी मोड़ के निकट स्कूटी सवार मुखिया के दो पुत्रों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. मैनपुर अंदा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के दो पुत्र 20 वर्षीय गौरव कुमार और 19 वर्षीय गोलू कुमार स्कूटी से […]

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मोहम्मदपुर- रामजानकी मोड़ के निकट स्कूटी सवार मुखिया के दो पुत्रों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. मैनपुर अंदा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के दो पुत्र 20 वर्षीय गौरव कुमार और 19 वर्षीय गोलू कुमार स्कूटी से किसी मित्र की बर्थ डे पार्टी में शामिल होकर अपने घर अंदा पकौली गांव जा रहे थे.
इसी दौरान रामजानकी मोड़ के निकट पुलिस ने उनलोगों को रोका और जांच की तो स्कूटी की डिक्की में एक अवैध पिस्टल और एक गोली मिली. इतना ही नहीं दोनों भाई शराब के नशे में थे. पुलिस ने तुरंत ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हो गयी. मुखिया पति मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों बेटे बेऊर स्थित अपने मामा राकेश कुमार को देखने गये थे.
वहां के बाद एक मित्र की बर्थ डे पार्टी में चले गये थे. आशंका जतायी जा रही है कि वहीं दोनों ने शराब पी ली. दोनों छात्र हैं. उन्होंने कहा कि किसी विरोधी ने हथियार को स्कूटी में रखकर उनकी छवि को धूमिल करना चाहता है. थानेदार मो कैसर आलम ने बताया कि शराब पीने की पुष्टि हुई है. हथियार भी मिला है. पुलिस जांच कर रही है.D

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >