प्रभात खबर स्कॉलरशिप टेस्ट आज

पटना: प्रभात खबर की ओर से मेधावी स्टूडेंट्स की मदद के लिए शुक्रवार को स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया जायेगा. स्कॉलरशिप 100 लाख रुपये मूल्य की है. पटना में राजीव नगर स्थित एवीएन स्कूल में दोपहर एक से तीन बजे तक टेस्ट का आयोजन किया जायेगा. मुजफ्फरपुर में भिखनपुरा स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में दोपहर 12 […]

पटना: प्रभात खबर की ओर से मेधावी स्टूडेंट्स की मदद के लिए शुक्रवार को स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया जायेगा. स्कॉलरशिप 100 लाख रुपये मूल्य की है. पटना में राजीव नगर स्थित एवीएन स्कूल में दोपहर एक से तीन बजे तक टेस्ट का आयोजन किया जायेगा.

मुजफ्फरपुर में भिखनपुरा स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में दोपहर 12 से दो बजे तक और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो पालियों में टेस्ट लिया जायेगा. वहीं भागलपुर में मनद्रोजा स्थित एसकेपी विद्या विहार में दोपहर एक से तीन बजे तक टेस्ट आयोजित किया जायेगा. गया के महेश सिंह यादव कॉलेज और बेगूसराय के विकास विद्यालय में दोपहर एक से तीन बजे तक टेस्ट होगा.

टेस्ट देने के लिए स्टूडेंट्स को अपने साथ एडमिट कार्ड लाना होगा. टेस्ट से एक घंटे पूर्व ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. टेस्ट में मोबाइल, कैलकुलेटर, लैपटॉप या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री का प्रयोग मना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >