चौक पुलिस के हत्थे चढ़े छह बदमाश, हथियार बरामद

पटना सिटी. आॅपरेशन विश्वास में चौक थाना पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि पकड़े गये बदमाश के पास से दो देशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार बदमाशों की योजना दशहरा में लूटपाट करने व व्यापारियों से रंगदारी वसूलने की थी. पकड़े […]

पटना सिटी. आॅपरेशन विश्वास में चौक थाना पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि पकड़े गये बदमाश के पास से दो देशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार बदमाशों की योजना दशहरा में लूटपाट करने व व्यापारियों से रंगदारी वसूलने की थी.
पकड़े गये लोगों में कैमाशिकोह के मुन्ना कुमार, अदरक घाट, मालसलामी के विक्की कुमार, कौआखोह के मुन्ना कुमार उर्फ खौफ व जॉनसन राय, कैमाशिकोह के भोलू कुमार व नवाबगंज मालसलामी के मनीष कुमार हैं. पुलिस ने बताया कि मुन्ना उर्फ खौफ हाल ही में जेल से छूटा है. गुरुवार की रात भी दहशत फैलाने के लिए खौफ ने साथियों के साथ मिल कर फायरिंग की थी.
चौक थाने में मनीष के खिलाफ चेन छिनतई का मामला दर्ज है. जॉनसन के खिलाफ शराब सप्लाई का मामला दर्ज है. पुलिस पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >