11 और 12 जुलाई को बिहार में चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें, पुलिस परीक्षा के लिए रेलवे का मेगा प्लान

Bihar Police Exam Special Trains: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए पूर्व मध्य रेल 11 और 12 जुलाई को कई रूटों पर 12 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. पटना, छपरा, गया, बक्सर और झाझा रूट पर इन ट्रेनों के चलने से लाखों अभ्यर्थियों को बिना भीड़भाड़ के समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में सहूलियत मिलेगी.

Bihar Police Exam Special Trains: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने 11 और 12 जुलाई को परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेलवे का कहना है कि इससे उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में आसानी होगी और ट्रेनों में भीड़ भी कम रहेगी.

11 जुलाई को इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 11 जुलाई को पटना-छपरा और पटना-भभुआ रोड रेलखंड पर दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन रूटों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण यह व्यवस्था की गई है.

12 जुलाई को 10 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी

12 जुलाई को पटना, दानापुर, बक्सर, राजगीर, बख्तियारपुर, किउल, नवादा, गया और झाझा के बीच कुल 10 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इससे अलग-अलग जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नवादा से झाझा के लिए स्पेशल ट्रेन का समय

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03208 नवादा-झाझा परीक्षा स्पेशल 12 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे नवादा से रवाना होगी. यह ट्रेन वारसलीगंज, शेखपुरा, किउल और जमुई होते हुए शाम 5:45 बजे झाझा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03212 झाझा-पटना परीक्षा स्पेशल 12 जुलाई को शाम 6:00 बजे झाझा से चलेगी. यह ट्रेन जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना सिटी में रुकते हुए रात 10:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

पूर्व मध्य रेल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें. इससे यात्रा आसान होगी और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में भी मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: पटना-मुजफ्फरपुर समेत 6 शहरों से हरियाणा के लिए चलेंगी सरकारी AC बसें, जुलाई के अंत तक शुरू होगी सेवा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >