Bihar: बिहार में अगले 9 महीनों में तैयार होगा 12 नया पुल, गांधी सेतु पर जाम से मिलेगी राहत

Bihar: बिहार में चुनावी साल में कई परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पटना मेट्रो का परिचालन भी इस साल 15 अगस्त से शुरू हो जायेगा. इसके अलावा पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन अप्रैल महीने में पीएम मोदी करेंगे. यहां 10 नए एंट्री गेट बनाये गए हैं. इसके अलावा 12 नए सड़क पुल का निर्माण कार्य भी पूरा किया जायेगा.

Bihar: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने 12 महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे परियोजनाओं को अगले 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इनमें से एक प्रमुख परियोजना बनारस-औरंगाबाद 6 लेन हाईवे है, जो पिछले 15 वर्षों से बन रहा है, लेकिन भूमि अधिग्रहण और निर्माण में लगातार समस्याएं आ रही थीं, जिसके कारण यह अब तक पूरा नहीं हो सका. इसके अलावा 8.15 किलोमीटर लंबा मोकामा सेतु है जो नया 6 लेन पुल है. यह पुल जून तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे पटना के गांधी सेतु पर लगने वाली जाम से राहत मिल सकती है.

लोगों को होगी सुविधा

इन नई परियोजनाओं से न केवल पटना को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि बालू ट्रकों को उत्तर-पूर्व बिहार के कई जिलों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होंगे. इसके अलावा, बिहटा-कोइलवर पुल और आरा-छपरा सेतु पर भी जाम की स्थिति में कमी आ सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लागत लगभग 13,670 करोड़

NHAI द्वारा बिहार सरकार को सौंपे गए कार्य योजना के अनुसार, इन 12 परियोजनाओं की कुल लंबाई 596 किलोमीटर है और इनकी अनुमानित लागत 13,670 करोड़ रुपये है. इन परियोजनाओं में से छह को अगले तीन महीने यानी जून तक और बाकी छह को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें पटना-गया-डोभी 4 लेन हाईवे भी शामिल है, जो राज्य में विकास की गति को तेज करेगा. इस वजह से व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: ‘पप्पू यादव मैं मरना पसंद करूंगा लेकिन झुकूंगा नहीं’, भाजपा विधायक बोले- धमकी का सबूत मेरे पास है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >