बिल्डर के भाई ने पांचवीं मंजिल से लगायी छलांग, मौत

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाने के नागेश्वर कॉलोनी स्थित जयश्री अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से बिल्डर व ट्रांसपोर्टर गब्बू सिंह के छोटे भाई मुन्ना सिंह (33 वर्ष) ने छलांग लगा दी. पांचवें तल्ले से नीचे गिरने के कारण मुन्ना सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए […]

पटना : बुद्धा कॉलोनी थाने के नागेश्वर कॉलोनी स्थित जयश्री अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से बिल्डर व ट्रांसपोर्टर गब्बू सिंह के छोटे भाई मुन्ना सिंह (33 वर्ष) ने छलांग लगा दी. पांचवें तल्ले से नीचे गिरने के कारण मुन्ना सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को इस बात की भनक लग गयी और एक टीम को विक्रम भेजा, जहां उसके पिता कृष्ण नंदन सिंह ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह खुद कूद गया है. किसी की गलती नहीं है. वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >