अर्जित धराये, अन्य की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज

भागलपुर : नाथनगर में सांप्रदायिक तनाव मामले के मुख्य आरोपित अर्जित शाश्वत चौबे शनिवार की देर रात पटना में पकड़े गये. उनसे पटना पुलिस पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी ओर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस की एक टीम दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कोलकाता में लगातार […]

भागलपुर : नाथनगर में सांप्रदायिक तनाव मामले के मुख्य आरोपित अर्जित शाश्वत चौबे शनिवार की देर रात पटना में पकड़े गये. उनसे पटना पुलिस पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी ओर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस की एक टीम दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कोलकाता में लगातार छापेमारी कर रही है.

दूसरी तरफ पुलिस की एक टीम भागलपुर और आसपास के इलाकों में सबका पता लगा रही है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि सभी आरोपित कोलकाता में छिपे हैं. भागलपुर के एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि अनुसंधान के लिए पुलिस की विशेष टीम को लगाया गया है. उक्त निर्णय भागलपुर के डीआइजी विकास वैभव के साथ हुई मामले की समीक्षा के बाद लिया गया था.

यह लोग हैं मामले के आरोपित. नाथनगर थाना में इस बाबत दो मामले में दर्ज हुए हैं जिसमें हिंदू नववर्ष पर निकाले गये जुलूस के विरुद्ध दर्ज हुए मामले में अर्जित शाश्वत चौबे (अब हिरासत में) के अलावा अभय घोष उर्फ सोनू, प्रमोद वर्मा, देव कुमार पांडे, निरंजन सिंह, संजय भट्ट, सुरेंद्र पाठक, अनुप लाल साह, प्रणव साह समेत पांच सौ अज्ञात लोग शामिल हैं.
इश्तेहार/कुर्की अर्जी के लिए भी तेज हुई कार्रवाई
एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. अर्जित और अन्य आरोपितों के विरुद्ध इस्तेहार/कुर्की अर्जी के लिए भी लगातार तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >