बासुकिनाथ : तालझारी प्रखंड के खिजुरिया गांव में जमीन विवाद सुझलाने गयी पुलिस पर पथराव, 7 घायल

बासुकिनाथ के तालझारी थाना अंतर्गत खिजुरिया गांव में गुरुवार की दोपहर दो पक्षों में चल रहे जमीन विवाद सुलझाने गये पुलिस पदाधिकारियों व जवानों पर एकजुट होकर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया.

बासुकिनाथ के तालझारी थाना अंतर्गत खिजुरिया गांव में गुरुवार की दोपहर दो पक्षों में चल रहे जमीन विवाद सुलझाने गये पुलिस पदाधिकारियों व जवानों पर एकजुट होकर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. पथराव में जरमुंडी थाने के एएसआइ बमशंकर सिंह का सिर फट गया. वहीं एएसआइ केके दुबे, सिपाही राजेंद्र हांसदा, रामदेव सिंह, देवेंद्र मरांडी, जयधन हांसदा एवं जय कुंवर भी घायल हो गये. घायल सभी पुलिसकर्मियों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में किया गया.

Also Read: बासुकिनाथ में दुमका इंटरसिटी पर पथराव

गांव में पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीण हो गये उग्र

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि खिजुरिया गांव में जमीन विवाद को सुलझाने के लिए तालझारी थाना की पुलिस पहुंची थी. गांव में पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीण उग्र हो गए एवं पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें खदेड़ दिया. इसके बाद तालझारी थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार व वरीय पदाधिकारी को सूचना दी. जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार, जरमुंडी थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान के साथ खिजुरिया गांव पहुंचे.

Also Read : ACB Trap in Dumka: जरमुंडी थाना के एएसआई राजकुमार सिंह घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ने ऐसे किया ट्रैप

एकाएक उग्र होकर ग्रामीणों ने कर दिया पथराव

पुलिस बल के गांव पहुंचते ही एकाएक ग्रामीण दोबारा उग्र होकर पथराव करने लगे. पथराव में पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हो गये. मामले की जानकारी जिले के वरीय पदाधिकारी को मिलने पर दुमका उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुमका एसडीओ कौशल किशोर, जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार, तालझारी के थाना पदाधिकारी व अन्य पुलिस जवान के साथ गांव पहुंचे. इसके बाद वरीय पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. देर शाम तक सभी वरीय पदाधिकारी गांव में कैंप किए हुए थे.

Also Read : Dumka News: दुमका के मसलिया में मकान के बाहर खड़ी मारुति स्विफ्ट कार जलकर खाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >