Arvind Kejriwal: 'AAP की योजना से 95% Bills जीरो हो जाएंगे', केजरीवाल बोले-गलत बिल आ रहे हों तो फाड़कर फेंक दो

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, कोरोना काल में कई महीनों तक रीडिंग नहीं ली गई. ऑफिस में बैठकर फर्जी रीडिंग भर दी.

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के आम लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनी. इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने बिजली बिल को लेकर लोगों से बड़ा बयान दिया और कहा कि अगर गलत बिल आ रहे हों, तो उसे फाड़कर फेंक दो. उसके दिल्ली सरकार की योजना से ठीक कराया जाएगा. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया. उन्होंने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर भी जमकर निशाना साधा.

Arvind Kejriwal: हम एक योजना लेकर आए हैं, इससे 95% बिल जीरो हो जाएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, कोरोना काल में कई महीनों तक रीडिंग नहीं ली गई. ऑफिस में बैठकर फर्जी रीडिंग भर दी. इसकी वजह से गलत बिल आने लगे और जनता ने बिल नहीं चुकाए. ब्याज इस पर चार्ज लगाया गया और अब बिल लाखों में पहुंच गया है. दिल्ली भर में करीब 11 लाख परिवारों को गलत बिल आ रहे हैं… जिनके पुराने बिल गलत आ रहे हैं, उनके पुराने बिल सही करने के लिए हम एक योजना लेकर आए हैं. हमारा अनुमान है कि इससे 95% बिल जीरो हो जाएंगे. जिनके बिल गलत आ रहे हैं, उन्हें पैसे देने की जरूरत नहीं है, बस फाड़कर फेंक दो, मैं ठीक करवा दूंगा. LG बीजेपी के हैं. बीजेपी के लोगों ने एलजी से कहा कि योजना बंद करो. ये गलत है.

Arvind Kejriwal: पानी बिल के मुद्दे पर भी लोगों से बात की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पानी बिल को लेकर भी दिल्ली के लोगों से मुलाकात की. केजरीवाल गोविंदपुरी में पानी बिल के मुद्दे पर निवासियों से मुलाकात की और बात की. आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया और लोगों की राय को शेयर किया. पोस्ट में बताया कि लोगों ने अरविंद केजरीवाल से कहा, सर, हमारी प्रॉब्लम आप ही Solve कर सकते हो, हमें आप पर भरोसा है. आप ने आगे लिखा, मुख्यमंत्री ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि BJP चाहे कितनी अड़चन डाले वो लड़कर सभी के बिल माफ करवायेंगे. AAP ने ट्वीट किया और लिखा, दिल्ली में 10 लाख से ज्यादा लोगों के पानी के ज्यादा बिल आए हैं. ऐसे ही कुछ परिवारों से आज उनके घर मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल. केजरीवाल सरकार की योजना से बिल ठीक हो सकते हैं लेकिन कुछ लोग ये होने नहीं दे रहे.

Also Read: Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी ईडी? ‘आप’ ने जानें क्या किया दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >