इडी दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में होगी पूछताछ

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी की कंपनी 'लिप्स एंड बाउंड्स' के जरिये हुए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन भी इडी की जांच के दायरे में हैं. इस सिलसिले में उनसे पहले भी पूछताछ हो चुकी है और आज इसी को लेकर नये सिरे से सवाल-जवाब किये जायेंगे.

कोलकाता से पूनम कुंदन झा की रिपोर्ट

Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी सोमवार को साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के दफ्तर में पेश हुए. केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें प्राथमिक शिक्षा भर्ती मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है.सुबह ठीक 11 बजे के पहले ही अभिषेक समय से कुछ मिनट पहले ही वहां पहुंच गये. हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की.

केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं

रविवार को सीइआइडी से पूछताछ का सामना करने के बाद सोमवार को वह इडी दफ्तर पहुंचे हैं. हर बार की तरह इस बार सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पुलिस या केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं देखी गयी. आमतौर पर जब भी अभिषेक बनर्जी केंद्रीय एजेंसियों के सामने पेश होते हैं, तो सीजीओ कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाके को छावनी में बदल दिया जाता है, लेकिन सोमवार को ऐसा कुछ नहीं था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इडी की रडार पर क्यों हैं अभिषेक बनर्जी

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही इडी के पास इस मामले में कई अहम सुराग हैं. बताया जाता है कि सीबीआइ की जांच के दौरान एक ऑडियो क्लिप सामने आयी थी, जिसमें ‘अभिषेक बनर्जी’ नाम के व्यक्ति को नौकरी के बदले मिले पैसे भेजने की बात कही गयी थी. इस मामले में गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र उर्फ ‘कालीघाट के काकू’ के वॉयस सैंपल की जांच भी की जा चुकी है. इडी अब इसी ऑडियो क्लिप के वित्तीय पहलुओं को खंगाल रही है.

Also Read: तृणमूल नेता पर सरकारी मुर्गे की चोरी का आरोप, गुस्साये लोगों ने कच्चे अंडे से नहलाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >