कल से शुरू होगा सोनपुर मेला

पटना: बिहार में सारण जिले के सोनपुर में कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले कल विश्वप्रसिद्ध पशु मेला शुरु होगा. पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव दीपक प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बिहार के पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी एक महीने तक चलने वाले एशिया के इस सबसे बड़े पशु मेले का उद्घाटन करेंगे. […]

पटना: बिहार में सारण जिले के सोनपुर में कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले कल विश्वप्रसिद्ध पशु मेला शुरु होगा.

पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव दीपक प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बिहार के पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी एक महीने तक चलने वाले एशिया के इस सबसे बड़े पशु मेले का उद्घाटन करेंगे.
उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले कर दिया गया है. इस साल पशु मेले को पारंपरिक एवं साहसिक खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ज्यादा नवोन्मेषी बनाया गया है और मेले के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
दर्शक हाथी, घोड़ा और अन्य पालतू पशुओं को देखने के अलावा कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, कुश्ती जैसे खेलों में हिस्सा भी ले सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >