झारखंड व पश्चिम बंगाल पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री रोकने की रणनीति बनायी

ताकि चुनाव से पहले छापेमारी कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें. बैठक के दौरान सुरक्षा- व्यवस्था को समन्वय बनाकर काम करने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. पुरुलिया में हुआ इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठकवरीय संवाददाता, जमशेदपुरआगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी और मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को […]

ताकि चुनाव से पहले छापेमारी कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें. बैठक के दौरान सुरक्षा- व्यवस्था को समन्वय बनाकर काम करने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी.

पुरुलिया में हुआ इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठकवरीय संवाददाता, जमशेदपुरआगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी और मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक पुरूलिया के बालीगुमा पुलिस लाईन में हुई. इसमें झारखंड और पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारी शामिल हुए. बैठक में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने पर चर्चा हुई. क्योंकि बंगाल में शराब कम मूल्य पर मिलती है. वहीं दूसरी ओर चेकिंग के लिए बॉर्डर पर चेकनाका तैयार भी चर्चा की गयी, ताकि वहां पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा सकें. इसके साथ ही अपराधियों का डाटा भी एक दूसरे के साथ शेयर किया गया. ताकि चुनाव से पहले छापेमारी कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें. बैठक के दौरान सुरक्षा- व्यवस्था को समन्वय बनाकर काम करने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में झारखंड पुलिस की ओर से आइजी बोकारो माइकल राज, रांची डीआइजी अनूप बिरथरे, चाईबासा डीआइजी अजय लिंडा, दुमका डीआइजी संजीव कुमार और बोकारो डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा शामिल हुए. इसके अलावा जमशेदपुर एसएसपी, सरायकेला और पाकुड़ एसपी के अलावा रांची के ग्रामीण एसपी के अलावा कई डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हुए. जबकि पश्चिम बंगाल के एडीजी ए त्रिपुरारी,पुरुलिया आईजी भरत मीणा,सोम चौधरी के अलावा झारग्राम,पुरुलिया समेत अन्य कई जिला के एसपी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >