–विवि ने प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आनेवाले कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों (गेस्ट फैकल्टी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. ताजा मामला एसएसवी कॉलेज, कहलगांव का है, जहां इतिहास विषय के गेस्ट फैकल्टी अशोक कुमार जॉइनिंग के बाद से ही कॉलेज से नदारद हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश मिश्रा ने टीएमबीयू प्रशासन को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है.प्राचार्य ने विश्वविद्यालय से पूछा है कि कर्तव्य से अनुपस्थित रहने वाले संबंधित शिक्षक के विरुद्ध क्या निर्णय लिया जाये. विवि प्रशासन ने इस पर स्पष्ट निर्देश देते हुए प्राचार्य को कहा है कि वे सबसे पहले शिक्षक से कॉलेज नहीं आने का ठोस कारण पूछें. शिक्षक के जवाब की समीक्षा करने के बाद ही विश्वविद्यालय आगे की दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा.Bhagalpur News. ज्वाइनिंग के बाद से गायब हैं गेस्ट फैकल्टी, एसएसवी कॉलेज ने विवि से मांगा निर्देश
ज्वाइनिंग के बाद से टीचर नहीं पहुंचे.
