पूर्व विधायक गोपाल मंडल का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

Bihar Crime News: भागलपुर में होलिका दहन के दौरान पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Bihar Crime News: भागलपुर में होलिका दहन के मौके पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. वीडियो में पूर्व विधायक गोपाल मंडल सार्वजनिक स्थल पर हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रहे हैं. मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया निगरानी में मिला वीडियो

भागलपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. इसी दौरान यह वीडियो सामने आया. वीडियो में होलिका दहन के दौरान गोपाल मंडल पिस्टल लेकर घूमते दिख रहे हैं.

प्रारंभिक जांच में यह कृत्य सार्वजनिक रूप से आग्नेयास्त्र के प्रदर्शन से जुड़ा पाया गया. पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया.

प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

घटना को देखते हुए बरारी थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार लाइसेंसी है या नहीं. साथ ही पिस्टल को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

शस्त्र दंडाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट

पुलिस ने जिला शस्त्र दंडाधिकारी, भागलपुर को औपचारिक रिपोर्ट भेजी है. इसमें लाइसेंस की वैधता और अन्य कानूनी बिंदुओं की जांच का अनुरोध किया गया है. कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सिटी डीएसपी का बयान

सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि जांच निष्पक्ष और विस्तृत होगी. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी. उन्होंने साफ कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. सार्वजनिक रूप से हथियार लहराना कानूनन अपराध है.

पुलिस की अपील

भागलपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का हथियार सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शित न करें. कानून का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है. मामले की जांच जारी है. आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी.

Also Read: उपेंद्र कुशवाहा RLM से राज्यसभा उम्मीदवार, संजय सरावगी बोले- NDA पांचों सीटों पर करेगा नामांकन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >