फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल? वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

Yuzvendra Chahal : पंजाब किंग्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल विवादों में घिर गए हैं. वजह है उनका एक वायरल वीडियो. इस वीडियो में चहल ई सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं.

Yuzvendra Chahal : युजवेंद्र चहल का वीडियो वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो इसे छुपाने की कोशिश भी कर रहे हैं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, पंजाब किंग्स ने ही बस के अंदर का एक वीडियो पोस्ट किया था,जिसमें चहल वेप पीते दिख रहे हैं. हालांकि, वायरल होने के बाद टीम ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया से हटा दिया है.

IPL 2026 में इस तरह की यह दूसरी घटना

इस सीजन में इस तरह की यह दूसरी घटना है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का भी ड्रेसिंग रूम में वेप पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद बीसीसीआई ने पराग पर मैच फीसदी का 25% फाइन लगाया था. वे आइपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के दोषी पाए गए थे.

चहल पर हो सकती है कार्रवाई

जैसा की आपको भी पता है कि फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीना या किसी तरह का धूम्रपान करना पूरी तरह प्रतिबंधित है. इस वजह से ऐसा करने वाले यात्री को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. संभव है कि चहल के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

देश में ई-सिगरेट(वेप) पर बैन

भारत सरकार द्वारा ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019 के तहत देश में ई-सिगरेट के उत्पादन, आयात, बिक्री और विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है. इस कानून के तहत ऐसा करने वालों के लिए भारी जुर्माने के साथ जेल का भी प्रावधान है. अगर कोई ऐसा करता है तो यह खेल की गरिमा और खिलाड़ी के ‘रोल मॉडल’ होने के नैतिक दायित्व पर सवाल खड़ा करता है.

ये भी पढ़ें : LSG vs RCB: मार्श के तूफानी शतक के बाद प्रिंस की धारदार गेंदबाजी, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने बेंगलुरु को हराया

आईपीएल के बीच पिता बने सूर्यकुमार यादव, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >