'आप नहीं जानते उसने क्या कहा...', श्रीलंकाई गेंदबाज को हेडबट करने पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हर्षा भोगले के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीलंकाई गेंदबाज से हुई बहस पर अपनी बात रखी है. जानिए उन्होंने क्या कहा और क्यों यह घटना हुई.

Yashasvi Jaiswal Reply to Harsha Bhogle: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर उस समय माहौल गरमा गया, जब भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी बहस हो गई. विकेट गंवाने के बाद जायसवाल वापस लौट रहे थे, लेकिन अचानक पलटकर फर्नांडो की ओर गए. दोनों के बीच कहासुनी हुई और इसी दौरान जायसवाल ने श्रीलंकाई गेंदबाज को हेडबट कर दिया.

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी. कई पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने जायसवाल के व्यवहार पर सवाल उठाए और उन्हें अपना गुस्सा नियंत्रित करने की सलाह दी. हालांकि, अब जायसवाल ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

Yashasvi Jaiswal: 'आप नहीं जानते उसने क्या कहा...'

जायसवाल ने सोमवार सुबह कमेंटेटर हर्षा भोगले के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी बात रखी. हर्षा भोगले ने इस घटना के बारे में जायसवाल को अपना गुस्सा नियंत्रित करने की सलाह दी थी. इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज ने साफ किया कि मामले की पूरी जानकारी के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है.

जायसवाल ने लिखा, “अगर आप नहीं जानते कि उसने क्या कहा, तो कृपया अपना फैसला न सुनाएं. अगर कोई सीमा पार करता है, तो हमें उसे बताना होगा. भारत लड़ेगा और जवाब देगा.”

यशस्वी जायसवाल के इस बयान से साफ है कि उनका मानना है कि फर्नांडो की ओर से कुछ ऐसा कहा गया था, जिसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि श्रीलंकाई गेंदबाज ने उनसे वास्तव में क्या कहा था.

ये भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल के 'हेडबट' पर मचा बवाल, ICC के एक्शन से पहले भारत ने किया बचाव

Yashasvi Jaiswal: फर्नांडो के विकेट लेने के बाद हुआ विवाद

यह पूरा विवाद जायसवाल के आउट होने के बाद हुआ. भारतीय बल्लेबाज ने फर्नांडो के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाए थे. इसके बाद फर्नांडो ने वापसी करते हुए जायसवाल को आउट कर दिया. जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई. आउट होने के बाद वह ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ने लगे, लेकिन कुछ ही पल बाद वापस लौटे और फर्नांडो के पास पहुंच गए.

दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई. इसके बाद जायसवाल ने फर्नांडो को सिर से टक्कर मार दी. श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों खिलाड़ियों को अलग किया, जिससे विवाद आगे बढ़ने से बच गया. अब जायसवाल की सफाई के बाद इस घटना को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup: ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद टूटा भारत का सेमीफाइनल का सपना, कहां चूकी टीम?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >