WTC Final Race: श्रीलंका को 1-0 से हराया, फिर भी भारत को हुआ नुकसान! फाइनल की राह में कहां खड़ी है टीम इंडिया?

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती, लेकिन WTC फाइनल की दौड़ में अपेक्षित फायदा नहीं मिला. कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहने से टीम इंडिया अंक तालिका में 5वें स्थान पर बनी हुई है.

WTC Final Race: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहने के कारण टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फायदा नहीं मिला. सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया था, जबकि दूसरा टेस्ट बारिश से प्रभावित रहने के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ.

सीरीज जीतने के बाद भी WTC में नहीं हुआ फायदा

भारत के लिए श्रीलंका दौरा 1-0 की सीरीज जीत के साथ खत्म हुआ. हालांकि, कोलंबो में जीत हासिल नहीं कर पाने के कारण टीम इंडिया के खाते में पूरे 12 अंक नहीं आए. ड्रॉ से मिलने वाले अंकों के कारण भारत की स्थिति में बहुत बड़ा सुधार नहीं हुआ. WTC में हर मैच का परिणाम अंक तालिका पर सीधा असर डालता है और टीमों की स्थिति तय करने में प्वाइंट्स प्रतिशत अहम भूमका निभाता है.

पांचवें नंबर पर कायम है टीम इंडिया

श्रीलंका सीरीज के बाद भारत WTC 2025-27 की रेस में पांचवें स्थान पर बना हुआ है. ICC ने श्रीलंका सीरीज से पहले भी भारत को पांचवें स्थान पर रखा था और इस सीरीज को WTC फाइनल की दौड़ में बेहद अहम बताया था. भारत की स्थिति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि WTC चक्र में अभी काफी क्रिकेट बाकी है. अगले साल जून में होने वाला WTC फाइनल लंदन के द ओवल में खेला जाएगा.

ICC WTC 2025-27 Points Table: भारत-श्रीलंका सीरीज के बाद पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया108209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64115272.22%
4बांग्लादेश63214055.56%
5भारत115426851.51%
6श्रीलंका61232433.33%
7 इंग्लैंड145815029.76%
8वेस्टइंडीज122823020.83%
9पाकिस्तान72501619.05%

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से पीछे

फाइनल की रेस में भारत को अभी ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से कड़ी चुनौती मिल रही है. ICC के मौजूदा WTC चक्र में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत में ही मजबूत स्थिति बनाई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी भारत से आगे चल रहे हैं. ऐसे में भारत को अब अपने बचे हुए टेस्ट मैचों में लगातार जीत हासिल करनी होगी. खासकर मजबूत टीमों के खिलाफ सीरीज भारत के फाइनल का टिकट तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘भाईयो, बॉडी लैंग्वेज उठानी पड़ेगी...’, स्टंप माइक में कैद हुआ ऋषभ पंत का मोटिवेशनल अंदाज

भारत के अभी कितने टेस्ट बाकी?

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारत को WTC 2025-27 चक्र में अभी 7 टेस्ट और खेलने हैं. इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट शामिल हैं. यानी टीम इंडिया के पास वापसी का पूरा मौका है, लेकिन अब हर मैच की अहमियत बढ़ गई है. एक हार या ड्रॉ भी PCT पर असर डाल सकता है, जबकि लगातार जीत भारत को फाइनल की रेस में काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है.

न्यूजीलैंड सीरीज होगी अगली परीक्षा

भारत का अगला WTC असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में होगा. इस सीरीज में न्यूजीलैंड को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा. अब ऐसे में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में जीतना काफी मुश्किल होगा. इसके बाद भारतीय टीम को घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इन मुकाबलों के नतीजे यह तय करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे कि भारत फाइनल की दौड़ में कहां खड़ा है.

क्या भारत पहुंच पाएगा WTC फाइनल?

भारत अभी रेस से बाहर नहीं हुआ है. बल्कि उसके पास सात टेस्ट बाकी होने के कारण स्थिति को पूरी तरह बदलने का मौका है. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ 2-0 की जीत भारत को जितना फायदा पहुंचा सकती थी, वह मौका कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से हाथ से निकल गया. अब टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए बाकी मुकाबलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा. WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए शीर्ष दो टीमों में रहना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: क्रिकेट शुरू होने से पहले मचा बवाल! पिच से लेकर खिलाड़ियों की सुविधा तक उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >