5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. 28 अगस्त से 13 सितंबर तक यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा.

Women's Asia Cup 2026: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप 2026 के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. 28 अगस्त से 13 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. सभी मैच फ्लडलाइट्स में भारतीय समयानुसार रात के मुकाबलों के रूप में खेले जाएंगे.

दो ग्रुप में खेलेंगी 8 टीमें

इस बार आठ टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी. भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग-चीन के साथ रखा गया है, जबकि ग्रुप-बी में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं. दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर को, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा.

30 अगस्त को थाईलैंड से पहला मैच

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग-चीन से भिड़ेगी और 5 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 2024 के फाइनल की हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी, जब श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था.

महिला एशिया कप 2026 का कार्यक्रम

तारीखमुकाबला
28 अगस्तथाईलैंड vs हांगकांग-चीन
29 अगस्तश्रीलंका vs यूएई
30 अगस्तभारत vs थाईलैंड
31 अगस्तबांग्लादेश vs इंडोनेशिया
1 सितंबरपाकिस्तान vs थाईलैंड
2 सितंबरश्रीलंका vs इंडोनेशिया
3 सितंबरभारत vs हांगकांग-चीन
4 सितंबरयूएई vs इंडोनेशिया
5 सितंबरभारत vs पाकिस्तान
6 सितंबरश्रीलंका vs बांग्लादेश
7 सितंबरपाकिस्तान vs हांगकांग-चीन
8 सितंबरबांग्लादेश vs यूएई
10 सितंबरसेमीफाइनल-1
11 सितंबरसेमीफाइनल-2
13 सितंबरफाइनल

Also Read: 'वैभव सूर्यवंशी तोड़ेगा मेरा रिकॉर्ड', टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद बोले जोस बटलर

दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला

भारत महिला एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है और अब तक तीन बार टी20 प्रारूप में खिताब जीत चुकी है. वहीं, पाकिस्तान अब भी अपने पहले एशिया कप खिताब की तलाश में है. ऐसे में पांच सितंबर का भारत-पाकिस्तान मुकाबला दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट का सबसे अहम मैच माना जा रहा है.

संभावित भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा.

रिजर्व खिलाड़ी: प्रतिका रावल, उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, सयाली सातघरे और मिन्नू मणि.

Also Read: आखिर क्यों अर्जेंटीना 15 जुलाई को ही मनाएगा 'नेशनल फुटबॉल टीम्स डे'? जानिए इसके पीछे की वजह



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >