स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर नहीं देख पाएंगे एशिया कप के मैच, जानें कहां होगी भारत के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

महिला एशिया कप 2026 शुरू हो गया है और भारतीय टीम अपने अभियान के लिए तैयार है. जानें आप भारत के सभी रोमांचक मुकाबले कहाँ और कैसे लाइव देख सकते हैं. भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का इंतजार कर रहे हैं? पूरी जानकारी यहाँ है.

Women's Asia Cup 2026 Live Streaming: महिला एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय महिला टीम भी अपने अभियान के लिए तैयार है. टूर्नामेंट में भारत के मुकाबलों को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है. खासकर 5 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से है. यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि दो देशों की क्रिकेट भावनाओं का संगम है. ऐसे में अगर आप भी टीम इंडिया के मैच लाइव देखना चाहते हैं तो पहले जान लें कि भारत में इन मुकाबलों का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग कहां होगी.

महिला एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला भारत और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा. उसके बाद 3 सितंबर को भारत का सामना हांगकांग से होगा. वहीं इस टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला 5 सितंबर 2026 को पाकिस्तान के साथ होगा. वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा.

भारत का महिला एशिया कप 2026 शेड्यूल

तारीखमुकाबलासमय
30 अगस्त 2026भारत vs थाईलैंडरात 8:00 बजे
3 सितंबर 2026भारत vs हांगकांग (चीन)रात 8:00 बजे
5 सितंबर 2026भारत vs पाकिस्तानरात 8:00 बजे

यहां देख पाएंगे भारत के मैच

महिला एशिया कप 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर की जा रही है. सोनी लिव की आधिकारिक वेबसाइट पर टूर्नामेंट के मैच और वीडियो कंटेंट उपलब्ध हैं. यानी मोबाइल, लैपटॉप या अन्य सपोर्टेड डिवाइस पर फैंस सोनी लिव के जरिए भारत के मुकाबले लाइव देख सकते हैं. सोनी लिव पर महिला एशिया कप के मैचों के साथ लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और अन्य वीडियो कंटेंट भी उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें: जो रूट ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड, घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

टीवी पर कहां देख सकते हैं?

अगर आप मोबाइल या लैपटॉप के बजाय टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं तो महिला एशिया कप 2026 का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ने टूर्नामेंट के लिए विशेषज्ञ पैनल और मल्टीलिंगुअल कमेंट्री की भी घोषणा की है. इसलिए फैंस को भारत के मुकाबले देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स या जियोहॉटस्टार की तलाश करने की जरूरत नहीं है.

5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद भारत का मुकाबला हांगकांग, चाइना से होगा. लेकिन टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा और भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा.

भारत की टीम इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरेगी. टीम की नजरें महिला एशिया कप का खिताब जीतने और अपना अभियान शानदार तरीके से आगे बढ़ाने पर होंगी.

ये भी पढ़ें: इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू पर पाक टीम ने मैच छोड़ने की दी थी धमकी, अब कोच ने किया ऐसा खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >